यूपी के गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव की मौत,देवरिया में मिले 5 नये केस

गोरखपुर, बस्ती मंडल में बीते 24 घंटे में Corona के 22 नए केस मिले हैं। इसमे 5 के शनिवार को देवरिया में मिले। इस बीच शनिवार को गोरखपुर के 1 मरीज की मौत हो गई। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कैंपियरगंज का रहने वाला है और गुरुवार को उसे बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई।

देवरिया के 5 लोगों की शनिवार की भोर में आई रिपोर्ट Corona पॉजिटिव है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संबंधित गांव में स्वास्थ विभाग की टीम पहुंच गई है गांव को सैनिटाइज कराने की तैयारी हो रही है। देवरिया जिले में 24 घण्टे के अंदर पॉजिटिव केस की संख्या 6 हो गई है। इस तरह से Corona पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। इन लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजने की स्वास्थ्य विभाग की तैयारी में है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व कोविड प्रभारी डॉक्टर डीवी शाही ने बताया कि 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें रुदपुर के रनिहवा, भलुअनी के टेकुआ, बढ़या बुजुर्ग के युवक समेत 5 लोग हैं। उनसे मिलने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में 24 घंटे के भीतर Coronavirus 20 नए केस मिलने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। शुक्रवार को गोरखपुर में 4, महराजगंज में 3, बस्ती में 2, सिद्धार्थनगर में 4 व संतकबीर नगर में 2 व देवरिया में 2 नए केस मिले। देवरिया में शनिवार को 5 नए केस मिले। दोनों मंडलों लगातार Corona पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1