Google Maps COVID Layer

अब गूगल मैप बताएगा आपके क्षेत्र में कहां है कोविड के मरीज, जानिए कैसे करें चेक

Google Map ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए बेहद ही खास फीचर पेश किया है। जिसकी मदद से यह पता चलेगा कि आपके क्षेत्र में कितने Corona मरीज है। ‘COVID लेयर’ नाम से पेश किया गया यह फीचर एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसमें न केवल आपको Corona संक्रमितों की जानकारी मिलेगी, बल्कि Coronavirus से जुड़ा अपडेट भी प्राप्त होगा।

‘COVID लेयर’ फीचर के बारे में Google Map ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर की है। ट्वीट में बताया गया है कि मैप्स में नया लेयर फीचर ऐड किया गया है। जो कि आपके क्षेत्र में आने वाले नए Covid-19 केस और मरीजों की संख्या से जुड़ा अपडेट प्रदान करेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस फीचर को एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट इसी हफ्ते से रोलआउट किया जा सकता है।


कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Google Map में लेयर बटन दिया जाएगा जो कि स्क्रीन पर दाईं ओर स्थित होगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद COVID -19 info का बटन मिलेगा। इस फीचर पर क्लिक करने के बाद ये मैप कोविड की स्थिति के अनुसार बदल जाएगा। यह क्षेत्र में प्रति 1,00,000 लोगों पर सात दिन के नए मामलों का औसत दिखाएगा और यह भी बताएगा कि एरिया में मामले बढ़ रहे हैं या कम हो रहे हैं।


इसके अलावा Google अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कलर कोडिंग फीचर को भी ऐड करने वाला है जो कि उपयोगकर्ताओं को एक क्षेत्र में नए मामलों के घनत्व को भेदने में मदद करेगा। इसके अलावा ट्रेंडिंग मैप डाटा उन सभी 220 देशों और क्षेत्रों का कंट्री लेवल दिखायेगा जो Google Map सपोर्ट करते हैं। यह डाटा सुविधा राज्य, प्रांत, काउंटी और शहर स्तर पर उपलब्ध होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1