Delhi Lakshmi Yojana: राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है. राज्य की महिलाओं को अब हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. इसके लिए 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. दिल्ली सरकार की ‘लक्ष्मी योजना’ के तहत 17 लाख महिलाओं को यह लाभ मिलने जा रहा है.
इसके लिए पहली शर्त यह है कि इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को ही मिलेगा. वहीं जिन महिलाओं के पारिवारिक आय ढाई लाख तक होगी वो इस योजना का लाभ उठा सकेंगी. इसके साथ ही आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, अन्य पेंशनधारक और आर्थिक सहायत प्राप्त करने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी.
सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट के जरिए दी यह जानकारी
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी है. इसमें उन्होंने लिखा, “1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो रहा है. सभी पात्र बहनों से आग्रह है कि अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराइए. हर महीने आपके खाते में दिल्ली सरकार 2,500 रुपये भेजेगी. यह आपकी मेहनत, आपके सम्मान और आपके आत्मविश्वास को समर्पित दिल्ली सरकार का प्रण है.
सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त का लाभ रक्षाबंधन पर मिलेगा. लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने सरकार 5110 करोड़ रुपये वितरित करेगी. सरकार का यह कदम आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है.
योजना के लिए शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल
सरकार द्वारा एक अगस्त 2026 से Online Portal शुरू किया जाएगा. योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन होंगे. पूरी प्रक्रिया डिजिटल एवं पारदर्शी होगी. साथ ही जिला स्तर पर सत्यापन होगा और मंजूरी दी जाएगी. वहीं शिकायतों के लिए TRANSPARENT GRIEVANCE SYSTEM लागू किया जाएगा.
सरकार ने इस योजना को पाने के लिए दो विकल्प भी दिए हैं. पहले विकल्प में महिलाएं 1500 रुपये एफडी, आरडी में पाएंगी और 1 हजार रुपये सीबीडीसी डिजिटल रुपये वॉलेट में आएंगे. वहीं दूसरे विकल्प में पूरे 2500 रुपये एपडी/आरडी के रूप में पा सकती हैं. सरकार का मानना है कि इससे बचत और वित्तीय सुरक्षा दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

