सोना-चांदी के भाव ने फिर पकड़ी रफ्तार, 1% से ज्यादा उछले दाम; जानें 24 कैरेट गोल्ड का आज का रेट

सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार, 3 सितंबर को गिरावट का सिलसिला थम गया और दोनों धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई। कमोडिटी बाजार खुलते ही कीमतों में 1% तक उछाल आया। कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी से बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिला। ऐसे में सोना खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव जानना जरूरी है।

गुरुवार सुबह MCX पर सोने की कीमत 0.75% बढ़कर ₹1,53,542 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि चांदी 0.88% उछलकर ₹2,38,340 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, ये वायदा भाव हैं। ज्वेलरी खरीदते समय 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत के साथ GST व मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना हुआ महंगा
घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी में हल्की तेजी रही। सिंगापुर में सुबह 7:56 बजे स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर 4,386.94 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.1% की बढ़त के साथ 65.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

डॉलर कमजोर हुआ तो सोने को मिला सहारा
सोने की कीमतों में तेजी की एक अहम वजह अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी भी है। बुधवार को डॉलर नरम पड़ा, जबकि जापानी येन मजबूत हुआ। कमजोर डॉलर के चलते विदेशी निवेशकों के लिए सोना सस्ता और आकर्षक हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ने पर कीमतों को मजबूती मिलती है।

महंगाई और ब्याज दरों पर भी बाजार की नजर
अमेरिका में टैरिफ का महंगाई पर असर कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। न्यूयॉर्क फेड के चेयरमैन जॉन विलियम्स ने भी कहा कि ऊंची ऊर्जा कीमतों का असर अन्य सेवाओं तक ज्यादा नहीं पहुंच रहा है। वहीं, अगस्त में कंपनियों की धीमी भर्ती ने ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1