Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price: एक झटके में चढ़ गईं सोने-चांदी की कीमतें, जानिए 20 फरवरी का भाव

Gold-Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. MCX सोने की हल्की खरीदारी होती देखी गई. हालांकि, कीमत 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही. MCX सिल्वर भी थोड़ी सी बढ़त के साथ 2.43 लाख रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है. वहीं, स्पॉट गोल्ड की कीमत 5010 डॉलर के निशान से ऊपर ट्रेड कर रही है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुलेआम चेतावनी देते हुए न्यूक्लियर डील के लिए 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है.

भारत में दुबई से महंगा सोना
आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 155,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 830 रुपये ज्यादा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 142,652 रुपये प्रति 10 ग्राम है. भारत में सोने की कीमतें काफी हद तक इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड रेट, US डॉलर में उतार-चढ़ाव और सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी वगैरह से तय होती हैं. फिलहाल अपने देश में सोना दुबई के मुकाबले अधिक रेट पर बिक रहा है.

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 155,620 रुपये है, जबकि दुबई में यह 147,844 है, जो 7,776 या 5.26 परसेंट का अंतर दिखाता है. इसी तरह से भारत में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी दुबई में सोने की कीमत के मुकाबले लगभग 5.26 परसेंट ज्यादा है. इसमें फीस, ड्यूटी और टैक्स शामिल नहीं हैं. कुल मिलाकर आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 830 रुपये, 22 कैरेट की कीमत में 760.90 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत में 622.50 रुपये का उछाल आया है.

क्यों बढ़ीं सोने की कीमतें?
डॉलर के मजबूत होने के चलते सोने की कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं क्योंकि करेंसी बास्केट में दूसरी करेंसीज के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आमतौर पर दूसरी करेंसी में खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड कम हो जाती है.

पॉलिसी बनाने वालों में रेट कट को लेकर राय बंटी हुई है. कुछ का कहना है कि अगर महंगाई के टारगेट पूरे नहीं हुए तो ब्याज दरें बढ़ सकती हैं. हालांकि, CME फेडवॉच टूल के मुताबिक, मार्केट अभी भी इस साल के लिए कम से कम दो रेट कट की उम्मीद कर रहा है. सोना कम ब्याज दर वाले माहौल में अच्छा परफॉर्म करता है. इसके अलावा, US और ईरान के बीच बढ़ता भी सेफ-हेवन की अपील को बढ़ा रहे हैं.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1