शुक्रवार को भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया इस पर DCP देवेश कुमार महला ने बयान जारी किया है।
DCP महला ने कहा, ‘यह करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आए। इन्होने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।’
उन्होंने आगे कहा ‘हमने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।’ ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे। इनमें बिहार का रहने वाल और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव 35 वर्षीय कृ्ष्णा, प्रदेश सचिव 33 वर्षीय कुंदन यादव हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

