सोना-चांदी पर दबाव, कच्चे तेल के भाव में भी गिरावट

पिछले सप्ताह तेजी के बाद नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत सोने और चांदी में गिरावट के साथ हुई। हाजिर बाजार में मांग कमजोर पड़ने का असर वायदा कारोबार पर भी दिखा। सोमवार को सोने का भाव 773 रुपये गिरकर 1,53,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वैश्विक बाजार में भी गिरा सोने का भाव
MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 773 रुपये यानी 0.5% गिरकर 1,53,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 998 लॉट में कारोबार हुआ। जानकारों के मुताबिक, हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों पर दबाव बना। वहीं, वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.53% घटकर 4,355.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

चांदी की कीमतों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट
वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार घटाने से MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,024 रुपये यानी 0.84% टूटकर 2,39,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान 2,096 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

चांदी में बिकवाली की वजह से कीमतों पर पड़ा दबाव
जानकारों के मुताबिक, बाजार में बिकवाली बढ़ने से चांदी की कीमतों पर दबाव बना। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.20% गिरकर 66.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

कच्चे तेल के भाव में मामूली गिरावट
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 138 रुपये यानी 1.5% गिरकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इस दौरान 7,063 लॉट में कारोबार हुआ।

100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया WTI Crude का दाम
जानकारों के मुताबिक, हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने और कारोबारियों की ओर से सौदे घटाए जाने का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड 1.69% गिरकर 98.60 डॉलर प्रति बैरल, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.59% फिसलकर 102.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1