सोने की कीमतों में आई गिरावट

सोने के भाव में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 41,565 रुपये पर आ गया है। HDFC सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजार के कमजोर रहने के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सोना पिछले सत्र में 41,798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें भी 233 रुपये की गिरावट आई है। HDFC सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक ने बताया कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों द्वारा Coronavirus को इलाज योग्य बताने के बाद से सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 157 रुपये की गिरावट के साथ 47,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पिछले सत्र की बात करें, तो चांदी 47,327 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी स्थिर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सोमवार को 1,579 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

MCX एक्सचेंज पर वायदा भाव की बात करें तो सोमवार दोपहर 3 अप्रैल 2020 का सोना 40,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 5 जून 2020 का सोना 40,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, 5 मार्च 2020 की चांदी 46,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1