गार्गी कॉलेज की छात्राओं के उत्पीड़न मामले की जांच के लिए बनी हाई-लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमिटी

गार्गी कॉलेज के फेस्टिवल ‘रेवरी’ के दौरान बाहरी लोगों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले के तूल पकड़ने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रोमिला कुमार ने पूरे मामले की जांच के लिए हाई-लेवल फैक्ट फाइंडिग कमिटी बनाई है। यह कमिटी शिकायत करने वाली छात्राओं, चश्मदीदों और अन्य लोगों से मिलकर पूरे मामले की समयबद्ध जांच करेगी। कॉलेज प्रशासन जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। गार्गी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रोमिला कुमार ने रविवार को बताया कि कमिटी समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट तैयार करेगी और अगर शिकायतकर्ता छात्राएं चाहेंगी तो कमिटी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। उन्होंने बताया कि मामले की गोपनीय जांच के लिए स्टूडेंट्स के सामने कॉलेज की इंटरनल कमिटी में शिकायत दर्ज कराने का भी विकल्प होगा। कुमार ने बताया कि गार्गी कॉलेज जितना जल्दी हो सकेगा पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा ताकि दोषियों को इंसाफ के कटघरे में लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल बनाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1