इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई को रिश्वत के जुर्म में मिली 13 साल की सजा….

चीन के अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन (इंटरपोल) के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई को रिश्वत के जुर्म में मंगलवार को 13 साल से अधिक की कैद की सजा सुनाई गई है। मेंग होंगवेई 2018 में चीन की यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। तिएंजिन फर्स्ट इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने कहा कि मेंग को 13 साल 6 महीना की सजा सुनाई गई और उन पर 2। 90 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि साल 2018 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे कुछ ही दिन पहले होंगवेई की पत्नी ने उनके गुम होने का शिकायत की थी। होंगवेई को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने कानूनी उल्लंघनों का दोषी पाया था। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने परिवार की ‘असाधारण जीवन शैली’ को संतुष्ट करने के लिए अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल किया है। इन सबके बाद होंगवेई को कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त करते हुए आधिकारिक पद से हटा दिया गया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1