Mp News

भैंस की रस्सी में फंसा पैर, घसिटता रहा 4 साल का मासूम, मौके पर ही हो गई मौत, गांव में पसरा मातम

मध्य प्रदेश के छतरपुल जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की पठा चौकी अंतर्गत बम्होरी गांव में शुक्रवार को एक दिल को झकझोर देने वाले हादसे में 4 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहे बच्चे का पैर भैंस के गले में बंधी रस्सी में फंस गया, जिससे भैंस बिदक गई और भागने लगी और मासूम को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस के बिदककर भागने से रस्सी में फंसे मासूम को कई गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घर के बाहर खेल रहा था मासूम
जानकारी के अनुसार बम्होरी गांव निवासी सुनील अहिरवार का पुत्र राजवीर अहिरवार घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जागे राजपूत अपनी भैंस को गर्भाधान कराने के लिए गांव निवासी बृजभान तिवारी के यहां लेकर आया था। बताया गया कि अचानक भैंस बिदक गई और तेज गति से भागने लगी। इसी दौरान राजवीर का पैर भैंस की रस्सी में फंस गया। भैंस बच्चे को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में पसरा सन्नाटा
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल राजवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एफआईआर की मांग पर अड़े परिजन
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इस दौरान परिजनों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पहले दोषियों पर कार्रवाई की जाए, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने समझाइश देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चा भैंस की रस्सी में फंस गया था, जिसके कारण वह करीब 50 से 60 मीटर तक घिसट गया। फिलहाल मामला आकस्मिक हादसे के रूप में सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1