तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) को लेकर नॉर्थ कोरिया (North Korea) ने सस्पेंस खत्म कर दिया है। 20 दिन बाद जब तानाशाह किम फिर से दुनिया के सामने आ गया है तब उसके पास तबाही का नया फॉर्मूला है। तानाशाह किम जोंग ने अपने अज्ञातवास में कई साजिशों को सिरे चढ़ाया है। उसने सबसे बड़ी मुसीबत तो अपने कट्टर दुश्मन साउथ कोरिया के लिए खड़ी कर दी है। तानाशाह की वापसी के साथ ही कोरियाई बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। जो एक बड़े संकट का संकेत दे रहा है।
दुनिया इस सस्पेंस में थी कि NORTH KOREA का सनकी तानाशाह किम जोंग उन जिंदा है या मर गया। दुनिया रहस्यमयी देश NORTH KOREA के अंदर ये पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि आखिरकार किम जोंग उन का क्या हुआ। 20 दिन की गुमशुदगी के बाद NORTH KOREA से एक फैक्ट्री के उद्घाटन का वीडियो सामने आया और दावा किया गया किम जोंग उन पूरी तरह से स्वस्थ है।
इधर, तानाशाह का सस्पेंस खत्म हुआ उधर कोरिया में एक्शन शुरू हो गया। किम जोंग उन के 20 दिन तक गायब रहने के बाद लौटने के साथ ही नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच माहौल बिगड़ने लगा है। जोंग की वापसी के साथ NORTH KOREA की ओर से आक्रामकता दिखाई जा रही है।
किम जोंग उन ने जिस फर्टिलाइजर फैक्ट्री का उद्धघाटन किया उसका लिंक नॉर्थ कोरिया की एटमी साजिश से जुड़ रहा है। लेकिन सबसे अधिक तनाव बढ़ाने वाली बात ये है कि किम जोंग की वापसी के बाद कई साल से शांत चल रही नॉर्थ ओर साउथ कोरिया की सीमाओं से तनाव की चिंगारी भड़क रही हैं।।
तानाशाह किम के पब्लिक में दिखते ही नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच सीमा पर फायरिंग की खबरें आ रही हैं। साउथ कोरिया ने आरोप लगाया है नॉर्थ कोरिया के सैनिकों ने गार्ड पोस्ट पर फायरिंग की। आरोप है कि प्योंगयांग के सैनिकों ने दक्षिण कोरिया के गार्ड पोस्ट पर कई राउंड गोलियां चलाईं। NORTH KOREA की फायरिंग का SOUTH KOREA की ओर से जवाब दिया गया है। जवाबी कार्रवाई में साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया पर दो राउंड गोलियां चलाई हैं।
कोमोडोर (रिटा।) रक्षा विशेषज्ञ शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि NORTH KOREA और SOUTH KOREA की दुश्मनी काफी पुरानी है। ठीक भारत और पाकिस्तान की तरह। लेकिन भारत पाकिस्तान बॉर्डर की तरह यहां पर अक्सर सीज़फायर का उल्लंघन नहीं होता। 3 साल बाद नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच फायरिंग की कोई घटना हुई है।
हालांकि साउथ कोरिया की तरफ से किसी भी तरह के नुकसान न होने की बात बताई गई है। लेकिन नॉर्थ कोरिया से इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। दरअसल NORTH KOREA के तानाशाह किम जोंग उन की आक्रामकता और सनक कभी भी इस इलाके में महाविनाश को आमंत्रित कर सकती है। तानाशाह का दिमाग फिरा तो वो कभी भी कोई खतरनाक कदम उठा सकता है।
फिलहाल दुनिया के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में शुमार कोरियाई बॉर्डर इस वक्त सुलग रहा है। तानाशाह किम जोंग उन की वापसी के बाद इस बात पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या किसी बड़े मिशन की तैयारी के लिए तानाशाह भूमिगत हुआ था। क्या तानाशाह का ये गुप्त मिशन कोई बड़ी तबाही ला सकता है?

