January ke Tyohar

Festivals of January 2022: कब है मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व?


ग्रेगोरियन कैलेण्डर के अनुसार नया साल 2022 आने की दस्तक दे रहा है। जहां एक ओर पिछला साल अपनी कड़वी-मीठी यादों के साथ विदा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लोग नये साल का स्वागत करने की तैयारियां कर रहें हैं।अंग्रेजी कैलेण्डर के साल की शुरूआत जनवरी के महीने से होती है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस समय पौष माह चल रहा है। 17 जनवरी को पूर्णिमा तिथि के बाद माघ का महीना शुरू हो जाएगा। जनवरी माह में सबसे बड़ा त्योहार मकर संक्राति (Makar Sankranti) या उत्तरायणी का पड़ रहा है। इसके साथ ही इस दिन पोंगल और बिहू का भी त्योहार मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। आइए जानते हैं जनवरी 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में….
जनवरी माह के व्रत और त्योहार –

1-पौष अमावस्या – पौष अमावस्या इस बार 02 जनवरी, दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा का पूजन करने का विधान है।

2- विनायक चतुर्थी – पौष माह की विनायक चतुर्थी 06 जनवरी, दिन गुरूवार को मानाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश का व्रत और पूजन करने का विधान है। इस दिन वरद चतुर्थी भी मनाई जाएगी।

3-गुरु गोबिंदसिंह जयंती – सिखों के दसवें गुरू गुरूगोबिंद सिंह की जंयती 09 जनवरी, दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन गुरूद्वारों में गुरूबानियों, सबद, कीर्तन किए जाते हैं। लंगरों का भी आयोजन होता है।
4-राष्ट्रीय युवा दिवस – 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5-लोहड़ी (लोहरी) – लोहड़ी का पर्व पंजाब में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ये मकर संक्राति के एक दिन पहले 13 जनवरी, गुरूवार को मनाया जाता है।

6-पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी – पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी को पड़ रही है। इस माह की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी या बैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है।
7-मकर संक्रांति, उत्तरायणी – सूर्य के इस दिन दक्षिणायन से उत्तरायण होने के साथ मकर राशि में प्रवेश करने के पर्व को मकर संक्राति या उत्तरायणी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन दक्षिण भारत में पोंगल और असम में बिहू का भी उत्सव मनाया जाएगा। ये इस साल 14 जनवरी को मानाया जाएगा।

8- प्रदोष व्रत – पौष माह का दूसरा प्रदोष व्रत 15 जनवरी, दिन शनिवार को पड़ रहा है। ये शनि प्रदोष का संयोग है, इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है।
9- पौष पूर्णिमा- पौष पूर्णिमा 17 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन से माघ के स्नान का प्रारंभ होगा।

10- संकष्टी गणेश चतुर्थी, सकट चौथ – माघ माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 21 जनवरी, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन पुत्र की दीर्धआयु के लिए सकट चौथ की भी पूजा होगी।

11- षटतिला एकादशी – माघ माह की एकादशी, जिस षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस माह में 28 जनवरी, दिन 12- मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत- माघ माह की मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ पड़ रहे हैं। इस माह में इनका व्रत और पूजन 30 जनवरी, दिन रविवार को किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1