खबर किसान आन्दोलन से है जहां दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से डटे आंदोलनकारी किसान गुरुवार को जंतर मंतर पहुंचे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था यहां ‘किसान संसद’ लगाएगा। दिल्ली पुलिस ने यहां पर उन्हें प्रदर्शन की इजाजत दी है। 200 किसानों का जत्था बसों के जरिए जंतर मंतर पहुंचा है। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन चलेगा। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद परिसर में कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी सांसदों के प्रदर्शन में हिस्सा तो लिया मगर ‘किसान संसद’ पर कुछ नहीं बोले। सदन स्थगित होने के बाद जब राहुल बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे जब सवाल किया तो वे चुप्पी साधे रहे।

