Punjab News

रातोंरात पलट गई किस्मत,सात रुपए खर्च कर 10000000 करोड़ रुपए जीत गया किसान

Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था. लॉटरी का नतीजा उसी दिन घोषित हो गया था, लेकिन कई दिनों तक इस बड़े इनाम की जानकारी सामने नहीं आ सकी.

बलकार सिंह पिछले लगभग 10 सालों से इसी स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे हैं. उन्हें पहले भी छोटे-मोटे इनाम मिले हैं, जिसमें एक बार 90 हजार रुपये का इनाम भी शामिल है. माजरी सोधियां गांव के रहने वाले बलकार अपनी परिवार की खेती-बाड़ी से पालन करते हैं.

1 करोड़ रुपये का इनाम पहली बार मिला

लॉटरी स्टॉल के मालिक मुकेश कुमार बिट्टू ने बताया कि वह 45 सालों से लॉटरी बिजनेस में हैं. उनके स्टॉल से पहले 10 लाख रुपये तक के इनाम निकले हैं, लेकिन 1 करोड़ रुपये का इनाम पहली बार लगा.

किसान ने 24 दिसंबर को लॉटरी पाई

मालिक ने बताया कि 24 दिसंबर को लॉटरी पाई थी और नतीजा भी उसी दिन आ गया था. हालांकि, फतेहगढ़ साहिब की शहीदी सभा के दौरान वह लगातार तीन दिन लंगर सेवा में व्यस्त थे, जिस कारण उनका कारोबार बंद रहा और उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी. मुकेश कुमार बिट्टू ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत बलकार सिंह को सूचित किया कि उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम लगा है.

लॉटरी के पैसे से जरूरतमंदों की मदद करेंगे

बलकार सिंह ने अपनी जीत को गुरु साहब की कृपा बताया. उन्होंने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने खेती कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे. इसके साथ ही, उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए इनाम की लगभग 10 प्रतिशत राशि खर्च करने की भी बात कही.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1