पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 6 की मौत कई घायल

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा मिरेहची इलाके में हुआ है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके वाली जगह की बिल्डिंग धराशाई हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बटाला प्रकरण की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। साथ ही मृतकों के परिवारवालों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25-25 हजार के मुआवजे का ऐलान किया था

कुछ दिन पहले ही पंजाब के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1