सदी की सबसे भीषण ओलावृष्टि में बरसे एक-एक किलो के ओले, घरों से उठीं चीखने-चिल्लाने की आवाजें
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर तहसील मुख्यालय के आसपास सदी की सबसे भयंकर और प्रलयंकारी ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ। 20 मिनट तक गिरे बड़े-बड़े ओलों ने लोगों को चीखने चिल्लाने के लिए मजबूर कर दिया। कई स्थानों पर दीवारें, पानी की टंकियां, बाइक-कार, सोलर प्लेट, टिनशेड, पाइप लाइन, बिजली तार-खंभे, ट्रांसफार्मर, घरों के […]










