पूरे प्रदेश में कोहरे का सितम, बारिश के साथ हो सकता है नए साल की शुरूवात

प्रदेश में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 29 दिसंबर तक मौसम का यही मिजाज रहने की उम्मीद है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश के भी आसार बन रहे हैं। उधर, गुरुवार को पूरा प्रदेश भीषण ठंड की वजह से बेहाल रहा। कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुए। ठंड से कई लोगों की जान भी चली गई।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 17.4 रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर 6.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

यही हाल अयोध्या समेत सीतापुर, अंबेडकरनगर, लखीमपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, हरदोई, बाराबंकी में रहेगा। गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को पूरे दिन हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा, जिसके चलते धूप नहीं निकल सकी। प्रयागराज में सुबह घना कोहरा होने से धूप नहीं निकली। ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कानपुर में 50 और उन्नाव में 49 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। सर्दी के मौसम में पहली बार यहां क्रमश: अधिकतम तापमान 11.40 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा रहा। फतेहपुर और औरैया में न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चंदौली में किसान व युवक की ठंड से मौत हो गई। रामपुर में ठंड से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मुरादाबाद मंडल में कोहरे से दर्जनों ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आगरा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मथुरा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैनपुरी में कोहरे के चलते हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उधर, लखनऊ में गुरुवार को सबसे अधिक ठंड थी, लेकिन ठिठुर रहे लोगों तक नगर निगम के अलाव की आंच नहीं पहुंच सकी। शहर में अलाव के लिए चिंहित जगहों पर अचानक कटौती कर दी गई थी। अलाव की आस में पहुंचे लोगों को वापस होना पड़ा। इंदिरानगर व आसपास के क्षेत्र वाले नगर निगम के जोन सात में 80 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन गुरुवार को बीस जगह पर ही नगर निगम की तरफ से लकड़ी पहुंचाई गई। इस कारण अलाव तापने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अलीगंज, जानकारीपुरम और महानगर क्षेत्र वाले जोन तीन में भी 45 जगहों पर अलाव के इंतजाम किए गए थे, लेकिन इस जोन में भी बीस जगह पर अलाव की व्यवस्था हो सकी।

गोमतीनगर व चिनहट से जुड़े इलाके वाले नगर निगम के जोन तीन क्षेत्र में 67 जगहों अलाव के लिए लकड़ी पहुंचती थी। गुरुवार को तीस जगह पर ही लकड़ी पहुंच सकी। यही हाल नगर निगम के अन्य जोनों का भी था। अलाव का इंतजाम करने वाले अभियंताओं का कहना है कि उन्हें लकड़ी कटौती की कोई जानकारी नहीं दी।

पूर्वांचल के जिलों ने कोहरे के साथ गलन की मार झेली। कोहरे के चलते बस-रेल यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। ठंड से गाजीपुर में दो, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, श्रावस्ती और मिर्जापुर में एक-एक की जान गई। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी तीन लोगों की जान गई।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बृहस्पतिवार को ठंड से 42 लोगों की मौत की सूचना मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश में जबरदस्त शीतलहरी व कई जिलों में घने कोहरा की चेतावनी जारी की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1