झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्‍न, 62.46% मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 15 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया, हालांकि 5 सीटों पर मतदान का समय 3 बजे तक निर्धारित था। इस चरण में उत्तरी छोटानागपुर की 13 और संताल परगना की 2 सीटों पर मतदान हुआ। इन 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47.85 लाख मतदाताओं (25.40 लाख पुरुष, 22.44 लाख महिला व 81 थर्ड जेंडर) ने 221 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद की ।

इस चरण में जिन 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बाघमारा, बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी शामिल हैं। बोकारो, सिंदरी, धनबाद और झरिया में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक होने की वजह से 2 EVM का इस्तेमाल किया गया। शेष जगहों पर वोटिंग के लिए एक ही इवीएम का प्रयोग किया गया।

मतदान का प्रतिशत रहा 62.46
मधुपुर – 72.90%, देवघर – 63.40%, बगोदर – 62.82%, जमुआ – 59.09%, गांडेय – 69.17%, गिरीडीह – 60.64%, डुमरी – 68.89%, बोकारो – 50.64%, चंदनक्यारी – 74.50%, सिंदरी – 69.50%, निरसा – 67.50 %, धनबाद – 52.67%, झरिया – 51.76%, टुंडी – 67.21% और बाघमारा – 61.95%

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1