health tips

ठंड के मौसम में किशमिश खाने के खास फायदे,जानिए कैसे करें सेवन

वैसे तो किशमिश का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसका सेवन अगर ठंड (Cold Weather) में किया जाए तो ये ज्यादा लाभदायक होती है। ठंड के मौसम में Raisins का सेवन करने से कब्ज, एनीमिया, दुबलापन और शारीरिक Weakness जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। Raisins का सेवन करने से आपका वजन भी संतुलित रहता है। साथ ही आंख, दांत और हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि किशमिश का किस तरह से सेवन करने से आप ठंड के दिनों में स्वस्थ रह सकते हैं।

किशमिश के सेवन से उसके अंदर मौजूद फाइबर हमारी आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है। Raisins के सेवन से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है क्योंकि इसमें ग्लुकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो हमारे शरीर को ताकतवर बनाता है।


किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में आपकी मदद करता है। Raisins त्वचा में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे आपकी त्वचा चमकदार और सुंदर दिखाई देने लगती है।

कैसे करें सेवन
किशमिश के सेवन से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप Raisins का सेवन रोजाना करें। प्रतिदिन दूध में 12 से 14 किशमिश को अच्छे से उबाल लें और रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें, जिससे आप काफी स्वस्थ रहेंगे।

बुखार में होता है लाभकारी
प्रोनोलिक फाइटोन्यूट्रीएंट्स जो कि अपने जीवाणुनाशक, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंस गुणों के लिए जाना जाता है। यह तत्व किशमिश में काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो बुखार में काफी लाभकारी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1