Aslam Khan Passes Away

दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान कोरोना से निधन,परिवार में शोक की लहर

बॉलीवुड के लिए ये साल बहुत ही मनहूस रहा है। एक के बाद एक इंडस्ट्री ने कई बड़े कलाकार खोए हैं। वहीं, अब हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर Dilip Kumar के परिवार से बड़ी खबर सामने आ रही है। Dilip Kumar के छोटे भाई असलम खान का निधन आज सुबह हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। असलम खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली है।


हाल ही में दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसी के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असलम और एहसान खान दोनों को ही सांस फूलने की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। दोनों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

एहसान खान 90 साल के थे, जबकि असलम खान उनसे कुछ साल छोटे थे। रविवार को Dilip Kumar की पत्नी सायरा बानो ने Coronavirus का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलाल पारकर ने उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा था कि दोनों भाइयों को बीते रविवार को नॉन-वेसिव वेंटिलेटर के तहत रखा गया था।


इससे पहले, 97 वर्षीय Dilip Kumar ने प्रशंसकों से घर के अंदर रहने और Coronavirus संकट के बीच जीवन बचाने का अनुरोध करते हुए एक सुंदर कविता लिखी थी। उन्होंने ट्विटर पर चार लाइन की कविता साझा करते हुए सभी से Lockdown का पालन करने का आग्रह किया था। दिलीप कुमार ने लिखा था, ‘दवा भी दुआ भी, औरों से फासला भी, ग़रीब कि खिदमत, कमज़ोर कि सेवा भी।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1