Dhanteras 2021 Upay

Dhanteras 2021 Upay: धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम, होगी धन की वर्षा खुलेंगे किस्मत के द्वार

Dhanteras 2021: पांच दिवसीय त्योहार दिवाली (Diwali) के पहले दिन मनाया जाने वाला धनतेरस (Dhanteras) इस बार 2 नवंबर यानी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ आयुर्वेद के जन्मदाता धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनको धनतेरस (Dhanteras) के दिन करने से घर में बरकत और खुशियां आती हैं। साथ ही पूरे वर्ष शुभ ही शुभ होता है। आइये आज जानते हैं कि धनतेरस के दिन ऐसे कौन से काम उपास (Dhanteras upay) करने चाहिए जिनको करने से धन, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है।

दीप माला बनाकर जलाएं

धनतेरस के दिन दीपदान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए धनतेरस (Dhanteras) के दिन पांच-सात दीपक जलाकर घर के बाहर इनको दीप माला बनाकर जलाएं। इससे घर में खुशियों (Happiness) का वास भी होता है।

साबुत धनिया से होगा शुभ

धनतेरस के दिन साबुत धनिया आपके काफी काम आ सकता है। इस दिन आप थोड़ा था साबुत धनिया खरीद कर लाएं और इसको मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सामने रख दें। इसके बाद दोनों के सामने अपनी मनोकामना बताएं। फिर इस धनिया को घर के किसी स्थान पर मिट्टी में दबा दें। इसके साथ ही इसमें से कुछ धनिया बचाकर इसको लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि इससे पूरे वर्ष शुभ ही शुभ होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और सम्मान का वास होता है।

मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं

दिवाली (Diwali) के दिन तो मां लक्ष्मी की पूजा की ही जाती ही। लेकिन धनतेरस (Dhanteras) के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से भी घर में धन-सम्पदा और खुशियां आती हैं। इसलिए आप धनतेरस (Dhanteras) के दिन पूजा करके मां लक्ष्मी को बताशे का भोग जरूर लगाएं। इससे लक्ष्मी मां घर में वास करती हैं और आर्थिक स्थिति जल्द से जल्द बेहतर होने लगती है।

तिजोरी पर लगाएं उल्लू की तस्वीर

अगर आप चाहते हैं कि घर में बरकत आये और धन-संपदा (Wealth) बढ़े। तो इसके लिए आप धनतेरस के दिन तिजोरी या उस जगह पर जहां आप पैसे रखते हैं, उल्लू की तस्वीर चिपका दें। माना जाता है ऐसा करना शुभ होता है। देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का नाश करता है। इससे घर में धन का आगमन बढ़ने लगता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1