Himachal Heavy Rain

Himachal Heavy Rain: हिमाचल में बारिश से तबाही.. चार NH समेत 876 सड़कें बंद, 2 दिन स्कूलों में छुट्टी

Himachal Heavy Rain: हिमाचल (Himachal) में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश से प्रदेश के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश को अब तक 323.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं 876 बस रूट प्रभावित हुई हैं। 4 नेशनल हाईवे मनाली चंडीगढ़, पठानकोट चंबा, कालका पिंजौर नालागढ़ स्वारघाट व चंडीगढ़ शिमला भी प्रभावित हुए। मौसम के कहर को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन तक स्‍कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
बारिश से ब्यास नदी में उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है। ब्यास नदी ने अपना 28 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। नदी में पहली बार पानी की आवक दो लाख क्यूसेक का आंकड़ा पार कर गई है। 1995 में नदी में अधिकतम 1.61 लाख क्यूसेक पानी की आवक रिकॉर्ड की गई थी।
मंडी में हुआ करोड़ों के प्रोजेक्‍ट का नुकसान
राज्य विद्युत परिषद के 126 मेगावाट क्षमता के लारजी प्रोजेक्ट के पावर हाउस में ब्यास नदी का पानी घुस गया है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पानी से पावर हाउस की चार भूमिगत मंजिल पूरी तरह जलमग्न हो गई है।
स्‍कूलों को किया गया बंद
खराब मौसम के चलते हिमाचल के स्‍कूलों को 10 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। प्रदेश में खराब मौसम के बाद शिमला-कालका मार्ग पर सभी ट्रेनें निलंबित कर दी गई हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू से बात कर स्थिति का लिया जायजा
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से फोन पर बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। केंद्र सरकार द्वारा हालतों पर बारीकी से नजर रखे जाने की बात कही।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1