HEATWAVE

Delhi Weather: दिल्ली में आज भी नहीं मिलेगी राजधानी को गर्मी से राहत, येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather: दिल्ली समेत देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रहा. गुरुवार (23 अप्रैल) को भी यहां भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा और लोगों के लिए बाहर निकलना आसान नहीं रहने वाला. मौसम विभाग ने शुक्रवार तक येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, देश के कुछ राज्यों में जैसे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 23 अप्रैल के बीच गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में 23 से 25 अप्रैल के बीच लू चलने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है, खासकर बच्चों और बूढ़ों को लू से बचने के लिए दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से न निकलने की सलाह दी गई है.

कैस रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
बुधवार (22 अप्रैल) को यहां भीषण गर्मी देखने को मिली थी. यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया और हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी करना पड़ा था. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान करीब 23–25 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को आज भी सतर्क रहने की जरूरत है.

तापमान बढ़ने से अब रात के समय भी न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है, जिससे लोगों के लिए रात को भी गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही. भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने सकती है. जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और लू की मार बढ़ ही है उससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन मामले भी बढ़ सकते हैं. ऐसे में डॉक्टरों ने भी लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में आवश्यकता होने पर सिर ढककर निकलने की सलाह दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1