DELHI POLITICS

Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव फिर से कराने की मांग सदन में उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि एक प्रचंड बहुमत की सरकार को गिराने की साजिश रची गई. उसके मंत्री नेता को जेल में डाला गया.

उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ कि एक सिटिंग मुख्यमंत्री को जेल में डालकर हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया. इस लिए इस सरकार को भंग कर फिर से दिल्ली में चुनाव कराए जाए ताकि दिल्ली की जनता सही चुनाव कर सके. संजय सिंह की इस मांग पर सियासी हलचल तेज हो गई है.

शराब घोटाले में आरोपमुक्त लोगों को नोटिस
कथित शराब घोटाले को लेकर सभी आरोप मुक्त 23 लोगों को हाईकोर्ट से नोटिस जारी किया गया है. इस पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा सीबीआई की अर्जी पर निचली अदालत के फैसले पर रोक नहीं लगाई और हम अपना पक्ष हाईकोर्ट में भी रखेंगे.

विपक्ष के प्रदर्शन पर क्या कहा?
विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि मौजूदा हालात देश को महंगाई की तरफ ले जा रहे है. ईरान से रिश्ते खराब होने पर महंगाई बढ़ रही है. क्योंकि समुद्री रास्ते से कच्चा तेल और गैस ईरान से ही आता था.

इस दौरान संजय सिह ने पीएम मोदी पर भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि इस आपदा में अवसर मोदी के दोस्तों ने ढूंढ लिया. गैस के दाम अडानी ने तीन गुना बढ़ा दिए है और तेल के दाम भी बढ़ेंगे. ये सब पीएम मोदी की वजह से हो रहा है.

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन
संजय सिंह ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया. इस पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विपक्ष के साथ खड़ी है और इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1