केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें दिल्ली पुलिस की इस नई इमारत का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। फिलहाल आज पहले चरण में दो-टॉवर वाली इस इमारत की चार मंजिलें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी जाएंगी। नई दिल्ली के जय सिंह मार्ग पर स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय की इस नई इमारत के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल समेत केंद्रीय गृह मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक, अपने तमाम लाव-लश्कर समेत यहां पहुंच जाएंगे। सुत्रों की माने तो गुरुवार को नई इमारत का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा। आपको बता दें करीब 44-45 साल बाद आईटीओ स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय को नई इमारत में शिफ्ट किया जा रहा है। वर्तमान में आइटीओ पर पीडब्ल्यूडी के भवन में चल रहे दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 80 ऑफिस हैं। जगह कम पड़ने की वजह से कई अधिकारी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं। ऐसे में जहां पुलिस कमिश्नर को बैठक लेने में परेशानी आती थी वहीं अधिकारियों को भी बार-बार मुख्यालय आने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। करीब आठ एकड़ में बने दिल्ली पुलिस के अपने 17 मंजिले नए मुख्यालय में ऑफिसों की संख्या 150 होगी। यहां एक ही छत के नीचे सभी आला अधिकारी बैठ सकेंगे।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
