DELHI NEWS

दिल्ली: आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी

पंजाब से बिहार तक फैले घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में दृश्यता शुक्रवार को कम हो गई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी. आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दे रहा है.

IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि कोहरे के कारण कुछ हवाई अड्डों पर परिचालन बाधित हो सकता है और राजमार्गों व रेलवे मार्गों पर भी असर पड़ सकता है.

यूपी के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिनमें आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलन्दशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली शामिल हैं.

पंजाब में भी अलर्ट जारी
उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर तथा पंजाब में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
IMD ने वाहन चलाने में परेशानी होने और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ने की आशंका जताई है. साथ ही यह भी कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली गुल होने की आशंका है.

IMD ने कहा, ‘‘प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जिनमें वाहन चलाते समय या किसी भी प्रकार के परिवहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतना, ‘फॉग लाइट’ का उपयोग करना, सड़क और यातायात की स्थिति की जांच करना, यात्रा कार्यक्रम के लिए एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन प्राधिकरणों के संपर्क में रहना, अनावश्यक यात्रा से बचना और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी सलाह का पालन करना शामिल है.’’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1