दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, उड़ानों पर पड़ा असर; इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली में बुधवार को हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन इसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं, खराब मौसम का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ा, जिससे कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई। स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में जारी भारी बारिश के बीच इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस वेबसाइट या ऐप पर जांचने और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के चलते सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद हुई तेज बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सदर बाजार, संसद मार्ग, मंडी हाउस समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में भी जोरदार बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में घने बादल छाए रहे।

अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब बना रह सकता है। कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी खतरा है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1