दिल्ली सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों के पानी के पुराने बिल होंगे माफ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर दिल्‍लीवासियों को फिर एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्‍होंने पानी के पुराने बिल माफ कर दिए हैं। उन्होने कहा 58 फीसद क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन बिछी थी, हमने 93 फीसद एरिया में पाइपलाइन बिछा दी है। दिल्ली में 1200 एमजीडी की जरूरत है। आज 940 एमजीडी पानी की आपूर्ति हुई है। अभी भी पानी की कमी है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि 2015 में जब हम लोगों ने दिल्ली में सत्ता संभाली थी तो पानी का बुरा हाल था। पिछले 5 साल में हमने कई सुधार किए हैं। दिल्ली को टैंकर माफिया से निजात मिल गई है।

अब किसी विधायक के टैंकर नही चलते। 900 एमजीडी पानी मे से 600 एमजीडी पानी पहुंचता था। इस पानी की निगरानी के लिए 3000 फ्लो मीटर लगाए गए हैं। अब प्लानिंग है कि दिल्ली को 24 घंटे पानी मिले। इस योजना पर काम कर रहे हैं। बाढ़ के पानी को रोकने का काम शुरू किया गया है। डीडीए से नई झीलें मिली हैं।

30 से लेकर 40 फीसद प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा। आज हमारे पास पानी के बिल के एरियर बहुत अधिक हो गए हैं। 5 से 7 साल के लोगों के बिल पेंडिंग हैं। इन्हें माफ किया जा रहा है। जिन के घर में चालू मीटर हैं उन्हें लाभ मिलेगा। 30 सितंबर तक जो भी अपना मीटर लगवा लेगा। उसे भी इसका लाभ मिल सकेगा। ई से एच श्रेणी तक का बिल पूरी तरह माफ किया जाएगा। ए व बी को भी इसका लाभ मिलेगा। व्यावसायिक मीटरों को भी छूट दी जाएगी।

सरकार को 600 करोड़ का राजस्व लाभ मिलेगा। इस योजना से लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस समय 2500 करोड़ का एरियर घरेलू मीटर और 1500 करोड़ व्यावसायिक मीटरों का एरियर बकाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1