Delhi Womens Congress President

दिल्‍ली महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष बनीं अमृता धवन

दिल्‍ली कांग्रेस में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ है। युवा महिला नेत्री अमृता धवन को दिल्‍ली महिला Congress का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्‍ठा मुखर्जी संभाल रही थी। कांग्रेस अपने आंतरिक द्वंद से निकल नहीं पा रही है। ऐसे में कांग्रेस में यह कदम पार्टी को बड़ा फायदा दे सकता है। Congress एक नए और युवा चेहरे पर इस बार दांव लगाया है। पार्टी नए चेहरे से अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करेगी वहीं अपनी दिल्‍ली में खोई जमीन को पाने का आधार तलाशेगी।

कौन है अमृता धवन

अमृता धवन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रही थीं। वह डूसू की अध्‍यक्ष पद पर रह चुकी हैं। जब अमृता को एनएसयूआइ की अध्‍यक्ष बनी थीं तब वह छात्र-छात्राओं के लिए काफी काम किया। हर वक्‍त वह उनकी मदद के लिए उपलब्‍ध रहती थीं। खासकर युवाओं का साथ उन्‍हें खूब मिलता था। देश भर में ज्‍यादा-ज्‍यादा से छात्रों को संगठन से जोड़ने के लिए उन्‍होंने खूब प्रयास किया था।


दिल्‍ली के भारती कॉलेज से की है पढ़ाई

अमृता मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। अमृता 2004 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) सचिव, 2005 में डूसू उपाध्यक्ष और 2006 में डूसू अध्यक्ष बनीं। उन्होंने भारती कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की है।

सोनिया गांधी ने की नियुक्‍ति

ऑल इंडिया Congress कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से मुखतिब होते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने Amrita Dhawan को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शर्मिष्‍ठा मुखर्जी के बाद इस पद को संभालेंगी।


बता दें कि दिल्‍ली विधानसभा में Congress को करारी हार के बाद से ही पार्टी में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी अपनी खोए हुए जनाधार को वापस पाना चाह रही है। दिल्‍ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्‍ली में कुल 70 विधानसभा सीट है, जिसमें से आम आदमी पार्टी को 62 और भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस कोई भी खाता नहीं खोल पाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1