मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली के मटियाला क्षेत्र में रैली की। वह BJP के उम्मीदवार के समर्थन में रैली कर रहे थे। रैली के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी ताकत नागरिकता संशोधन कानून को लागू होने से रोक नहीं सकती। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है जो किसी से नहीं डरते है। मोदी राम और अमित शाह हनुमान है।
उन्होंने कहा कि शरजील इमाम अब गिरफ्तार हो चुका है और जो भी इस तरह की बात करेगा वह जेल जाएगा। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अगर नए कानून को पढ़ा है तो लोगों को बताएं कि यह कहां लिखा है कि भारतीय मुस्लिमों को देश के बाहर फेंक दिया जाएगा। ये लोग वोट के लिए सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस उन लोगों की मदद कर रही है। वह देश को तोड़ना चाहती हैं। जो बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा।

