पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का किया उद्घाटन, अब कम समय में पहुंचेंगे माता वैष्णो देवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। इस आधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक की यात्रा पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। साथ ही, यह परियोजना उत्तर भारत में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, एक्सप्रेसवे पूरा शुरू होने से दिल्ली से कटरा की यात्रा का समय करीब 14 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। वहीं दिल्ली से अमृतसर का सफर लगभग 8 घंटे से घटकर 4 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

157.92 किलोमीटर लंबे सेक्शन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 157.92 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले हिस्से का उद्घाटन किया। करीब 9,680 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह खंड 667 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे परियोजना का अहम हिस्सा है, जो उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

NH-44 पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा अधिक सुगम बनेगी। वहीं, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

रोजगार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगा फायदा
यह एक्सप्रेसवे यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी गति देगा। बेहतर सड़क संपर्क से वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को फायदा मिलेगा, जबकि माल ढुलाई अधिक तेज और किफायती होने से कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कई अन्य परियोजनाओं की भी दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सड़क, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और नए हाईवे, मेडिकल कॉलेज तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से उत्तर भारत के आधुनिक और बेहतर बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1