रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लाया गया पटना

केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक Ram Vilas Paswan का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता पटना एयरपोर्ट पहले से ही पहुंच गए थे।

दीघा गंगा घाट पर कल होगा अंतिम संस्कार

पटना के दीघा गंगा घाट पर उनका राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। इसके पहले दिल्‍ली स्थित निवास पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने राष्‍ट्रपति Ram Nath Kovind एवं प्रधानमंत्री Narendra Modi सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्‍य व अन्‍य गणमान्‍य लोग पहुंच रहे हैं। पटना में भी उनका पार्थिव शरीर लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के नेता-कार्यकर्ता व गणमान्‍य लोग उन्‍हें श्रद्धांजलि देंगे। इस बीच उनके निधन पर शोक संवेदनाओं का भी तांता लगा हुआ है।
विधानसभा व एलजेपी कार्यालय में रखा जाएगा शव

गुरुवार को राम विलास पासवान के निधन के बाद उनका शव शुक्रवार को वायुसेना के विशेष विमान से सायं पटना लाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट से उसे विधानसभा ले जाया जाएगा। फिर पार्थिव शरीर को LJP कार्यालय में रखा जाएगा। शनिवार को पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अंतिम संस्‍कार में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि रहेंगे रविशंकर

पासवान के शव के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना आ रहे हैं। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वे शनिवार को अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे।

पासवान के निधन पर शोक-संवेदनाओं का लगा तांता

Ram Vilas Paswan के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं व गणमान्‍य लोगों ने उन्‍हें श्रद्धाजलि दी है। बिहार की बात करें तो CM नीतीश कुमार व उनके मंत्रिमंडल के सदस्‍यों, बिहार से जुड़े केंद्रीय नेताओं, बिहार के जनप्रतिनिधियों व नेताओं तथा गणमान्‍य लोगों ने शोक व्‍यक्‍त किया है।
भारतीय राजनीति के बड़े हस्ताक्षर थे : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे भारतीय राजनीति के बड़े हस्ताक्षर थे। वे प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक, मजबूत संगठनकर्ता और बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। पासवान के साथ उनका आत्मीय व पुराना था। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
केंद्रीय मंत्रियों ने जताया निधन पर शोक

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्‍हें याद करते हुए कहा कि Ram Vilas Paswan ने छह PM के साथ काम किया। केंद्रीय मंत्री गिरिरराज सिंह ने कहा कि उनका कोइ्र दुश्‍मन नहीं रहा, मतभेद भले रहे हों। BJP के प्रवक्‍ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे समाजिक न्‍याय के नेता थे। उन्‍होंने समाज को जोड़ने के लिए जीवन दे दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि Ram Vilas Paswan का बिहार की राजनीति में योगदान अविस्मरणीय है।
देश ने मानवतावादी नेता खो दिया: देवेंद्र फड़णवीस

Ram Vilas Paswan के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार BJP के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि देश ने एक मानवतावादी नेता खो दिया। गरीब व वंचितों के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। वे बिहार की राजनीति को बदलने वाले नेता थे। महाराष्ट्र से जुड़े कई मुद्दों को लेकर हमेशा उनसे मुलाकात होती रही, हर बार वे बेहद सकारात्मक रूप से मिलते थे।
बीजेपी सांसद बोले- बेजुबानों की थे आवाज

सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पासवान देश के करोड़ो गरीबों और बेजुबानों के आवाज थे। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने भी पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया। सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता Ram Vilas Paswan के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। BJP के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और देवेश कुमार ने शोक जताया है।
बीजेपी सांसद बोले- बेजुबानों की थे आवाज

सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पासवान देश के करोड़ो गरीबों और बेजुबानों के आवाज थे। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने भी पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया। सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता Ram Vilas Paswan के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। BJP के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और देवेश कुमार ने शोक जताया है।
बिहार के मंत्री बोले: हमेशा खलेगी कमी

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि Ram Vilas Paswan की कमी हमेशा खलेगी। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से समाजवादी विचारधारा का प्रहरी हमलोगों के बीच से उठ गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि रामविलास पासवान के निधन से भारतीय राजनीति में जो रिक्तता आई है उसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।
जेडीयू बोला: निधन से एक युग का अंत

जनता दल यूनाइटेट के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि Ram Vilas Paswan देश के बड़े नेताओं में शुमार थे। गरीब और समाज में हाशिए पर रहे लोगों के लिए वह आजीवन काम करते रहे। वह 74 आंदोलन के साथी थे। देश ने एक समाजवादी नेता को खो दिया। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने रामविलास के निधन पर शोक जताया है। JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि Ram Vilas Paswan के निधन से एक युग का अंत हो गया है। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई आंदोलन में वह रहे।

भाई आप जल्दी चले गए: लालू प्रसाद यादव

राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने Ram Vilas Paswan से अपना 45 साल का रिश्ता बताया और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। निधन की खबर सुनने के बाद दुख जताते हुए लालू ने लिखा कि रामविलास भाई आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। आपके असामयिक निधन का समाचार सुन कर अति मर्माहत हूं। गत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और साथ लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही हैं। विदित हो कि पासवान से लालू का गहरा रिश्ता रहा। राजनीतिक बयानबाजियों के दौर में भी कभी लालू ने पासवान के बारे में कभी तल्ख टिप्पणी नहीं की।

कांग्रेस नेताओं ने व्‍यक्‍त किया शोक

कांग्रेस नेताओं ने रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनकी कमी हर वक्‍त खलेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि Ram Vilas Paswan का यूं चले जाना भारतीय राजनीति के लिए एक गहरा सदमा है। वे हमेशा याद आते रहेंगे। विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, हरखू झा, एचके वर्मा और राजेश राठौर ने भी शोक व्यक्त किया है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि पासवान के निधन से वे मर्माहत हैं। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि देश और बिहार के विकास के लिए Ram Vilas Paswan द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के बेमिसाल लाल Ram Vilas Paswan के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1