निगम बोध घाट पर शनिवार दोपहर में उस 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसकी Coronavirus की चपेट में आने के चलते शुक्रवार रात को मौत हो गई थी। इससे पहले सुबह जब निगम बोध घाट पर महिला का शव पहुंचा तो निगम बोध घाट ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया था। बाद में अधिकारियों के दखल के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी।
वहीं, इससे परले स्थानीय पुलिस ने बयान दिया था कि निगम बोध घाट पर CNG से ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक रावत भी मौके पर पहुंचे थे।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय का कहना है कि Corona के कारण मौत होने पर सतर्कता के साथ शव का दाह संस्कार हो सकता है। इससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। उनके मुताबिक, बिजली, CNG या लकड़ी से अंतिम संस्कार किया जा सकता है। इटली और स्विट्जरलैंड से लौटे दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक व्यक्ति को Coronavirus संक्रमित पाया गया था। उसके परिवार के 9 सदस्यों को आइसोलेट करा दिया गया। बाद में उसकी 68 वर्षीय मां इसकी चपेट में आ गईं। उन्हें हफ्ते भर पहले RML अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके शुगर और निमोनिया से पीड़ित होने का पता चला था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले रात को ही स्वजन डेड बॉडी दी जाएगी या नहीं। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी संपर्क की कोशिश की थी।
- दिल्ली में अब तक 6 मरीज सामने आ चुके हैं।
- पूरी दुनिया में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
- दिल्ली, यूपी और हरियाणा में इसे महामारी घोषित किया जा चुका है।
- दिल्ली और हरियाणा में 31 मार्च तो यूपी में 22 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद किए जा चुके हैं।
- केंद्र सरकार ने Coronavirus के चलते मास्क और हैंड सेनिटाइजर को 30 जून तक आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में रखने का आदेश दिया है।