रूस के साइबेरिया में बांध टूटने से 11 लोगों की मौत, कई घायल

रूस के साइबेरियाई क्षेत्र क्रास्नोयास्क क्राई में एक बांध टूटने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 14 अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह घटित हुई। जहां श्चेटिंकिनो के नजदीक एक सोने की खदान का बांध टूट गया। नजदीकी शहर आर्टयोमोवस्क से सभी आपातकालीन राहत एवं बचाव दलों को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। घटना स्थल पर मौजूदा समय में लगभग 270 लोग काम कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में 41 लोग और 12 मशीनी इकाइयों को लगाया गया है। इसके अलावा हेलिकॉप्टरों को साइबेरिया के राहत एवं बचाव केंद्र से रवाना किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1