मेषः आज का दिन आप के लिए लाभदायी होगा। सामाजिक प्रसंग में बाहर जाने का संयोग बन सकता है। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।
वृषभः व्यापार के लिहाज से आप का दिन अच्छा जाएगा। नई योजनाओं के साथ विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने के आसार हैं। सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।
मिथुनः खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकालने की जरूरत हैं वरना हताशा की स्थिति उत्पन्ना हो जाएगी। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी।
कर्कः नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आनंद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंहः व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन रहेगा। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएंगे। अनायास यात्रा संभव है।
कन्याः व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेंगी। जीवन में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। किसी विशेष जगह जाने के प्रयोजन बन सकते हैं।
तुलाः आज का दिन ज्यादा लाभकारी होगा। आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्य के सिलसिले में आलसपन रहेगा।
वृश्चिकः घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। परिवार के छोटो में आपसी लड़ाई की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको संतुलन बनाए रखना है। संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव रहेगा। परिवारजनों से मतभेद रह सकता है। धन हानि के योग हैं।
धनुः परिवार का माहौल अच्छा रहने से आपको संतुष्टि होगी। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। चिंताओं के समाधान के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा।
मकरः काम को लेकर आपके सामने कई विकल्प खुले रहेंगे। और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। दाम्पत्य जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। धन का खर्च होगा।
कुंभः पितृ पक्ष की ओर से आज आप निश्चिंत रहेंगे। घर में मनोरंजन में समय बिताएंगे और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
मीनः इस राशि के लोगों आज का दिन में दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी रमणीय स्थल पर जाने का योग बन रहा है। किसी चीज को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।
