Goa Police,Fire Accident Rohini Court,,GOA Phuket,DELHI THAILAND,Luthra Brothers

लूथरा ब्रदर्स ने लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, रोहिणी कोर्ट ने गोवा पुलिस से मांगा जवाब

गोवा रेस्टोरेंट मे लगी आग से हुई मौत मामले में लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत मांगी है. अब उनकी तरफ से लगाई अर्जी पर कोर्ट की तरफ से गोवा पुलिस से जवाब मांगा गया है. लूथरा भाईयों की अग्रिम जमानत याचिका पर 11 दिसंबर (गुरुवार) को सुनवाई की जाएगी.

लूथरा बर्दर्स की तरफ से दलील दी गई कि हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि हम देश वापस आ सकें और गोवा की अदालत में जाकर अपनी कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ा सकें. यह सच है कि लोगों की मौत हुई.

‘हम खुद कानूनी प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं’
उन्होंने कहा, ‘हम 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत चाहते हैं. हम वापस भारत आकर अदालत का दरवाज़ा खटखटाना चाहते हैं. यह कैसे हो सकता है कि स्टेट काउंसिल इसका विरोध करे, जबकि हम खुद आकर कानूनी प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं.’

‘मैं बार का मालिक नहीं हूं’
उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ लाइसेंसी (licensee) हूं. मालिक कोई और है. मैं उनकी अनुमति के बिना मरम्मत भी नहीं कर सकता. बार असल में मालिक की संपत्ति है, मैं केवल लीज़ पर चला रहा था.’

इस पहले आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद गोवा पुलिस की तरफ से खुफिया ब्यूरो को लुकआउट सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया गया था. इसके बाद अधिकारियों ने मुंबई आव्रजन ब्यूरो से संपर्क किया था. इसमें पाया गया था कि आरोपी आग लगने की घटना के तुरंत बाद 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे फुकेत के लिए 6E 1073 उड़ान में सवार हो गए थे.

हादसे में 25 लोगों की गई थी जान
गोवा के पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं. इनमें से चार दिल्ली से थे. पांच घायलों का सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में इलाज जारी है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1