तटीय राज्य ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने के बाद इसके चक्रवात का रूप लेने और भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने राज्य के 30 में से 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दबाव का रूख पश्चिम की ओर बढ़ा है और ये फिलहाल बंगाल की खाड़ी में पूर्व मध्य और पड़ोस के दक्षिणपूर्व क्षेत्र और अंडमान निकोबार सागर में केंद्रित है। मौसम विभाग के अनुसार ये अभी ओडिशा के पारादीप के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 890 किलोमीटर की दूरी पर और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 980 किलोमीटर की दूरी पर है। विशषज्ञों की माने तो बुधवार को इस चक्रवातीय तूफान के विकराल रूप लेने की संभावना है। आपको बता दें जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, गंजाम, पुरी, गजपति, कोरापुट, रायगढ़, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, बौध, नौपाड़ा और मलकानगिरी शामिल हैं। चक्रवाती तूफान के शुरू में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और फिर बाद में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल, पड़ोस के बांग्लादेश और ओड़िशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘हम इसकी गति और दिशा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. अभी इसके संभावित प्रभाव को लेकर कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है।’ फिलहाल मछुआरों को सलाह दी गई है कि वो अगली सूचना तक समुद्र में न जाएं।
Related Posts
स्किन के लिए क्यों खतरनाक हैं बारिश का पानी? इन टिप्स से करें देखभाल
By
Beena Rai
/ August 24, 2019
10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाएगी मोदी सरकार
By
Beena Rai
/ August 27, 2019
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर किया अलर्ट,”हरिकेन डोरियन” आने वाला है
By
Editor desk
/ August 29, 2019
मुंबई सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
By
Beena Rai
/ September 4, 2019
