देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इस जंग में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। तो वहीं जनता भी पूरा साथ दे रही है। जहां बीते गुरूवार को पीए मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी, तो वहीं आज सुबह 9 बजे पीए मोदी ने देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें पीए मोदी ने देशवासियों से कहा कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के खिराफ जारी लॉकडाउन को आज कई दिन बीत चुके हैं। इसका देश के सभी नागरिको का धन्यावाद। पीएम ने आगे कहा कि ‘साथ ही शासन-प्रशान के साथ सभी के योगदान का धन्यवाद।’ लोगों ने अनुशासन दिखाया है। देश एक होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है। पीएम ने आगे कहा कि हम सब साथ हैं। 130 कड़ोर देशवासियों की सामोहिक शक्ति और सब का साथ ही हम सभी का संबल है। इस भव्यता और दिव्यता की शक्ति का अनुभव करना जरूरी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश की जनता को इश्वर का रूप बताया, और कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। इस अंधकारमय विकट परिस्थिती को पार पाना है। इसके लिए इस रविवार 5 अप्रैल को हम सब को मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है।और जनता से 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट का समय मांगा, और कहा कि घर की सभी लाइटें बंद करके घर के दरवाजे पर खड़े होकर दिया, मोमबत्ती, टोर्च या मोबाइल की टोर्च लाइट जलाने की अपील की। सभी को कम से कम एक एक दिया जलाने की बात कही, और आगे कहा कि इस रोशनी में ये संकल्प करें कि हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, 130 करोड़ देशवासी सब साथ हैं। इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं भी इकठ्ठा नहीं होना है। सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करना है। आगे कहा कि इस वक्त हम सब साथ हैं।

