COVID 19: देश में 124 लोगों की मौत, 4789 कोरोना पॉजिटिव, 353 हुए स्वस्थ्य

देश में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशे नाकाम होती नजर आ रही है। फिलहाल पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4789 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 124 लोगों की मौत हुई है। वहीं 353 मरीजों ने कोरोना का मात दी है,और वो ठीक हुए हैं। इस समय 4312 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बता दें देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य इस वक्त महाराष्ट्र है। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 868 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से 56 लोग ठीक हुए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं आंध्र प्रदेश में 266, अंडमान निकोबार में 10, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 26, बिहार में 32, उत्तर प्रदेश में 305, चंडीगढ़ में 18, छत्तीसगढ़ में 10, दिल्ली में 576, गोवा में 7, गुजरात में 165, हरियाणा में 90, हिमाचल प्रदेश में 13, जम्मू-कश्मीर में 116, झारखंड में 4, कर्नाटक में 175, केरल में 327, लद्दाख में 14, मध्य प्रदेश में 229, मणिपुर में दो, मिजोरम में एक, ओडिशा में 42, पुडुचेरी में पांच, पंजाब में 91, राजस्थान में 288, तमिलनाडु में 621, तेलंगाना में 364, त्रिपुरा में एक, उत्तराखंड में 31 और पश्चमि बंगाल में 91 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1