तीन मई के बाद लॉकडाउन फ्री या लॉकडाउन थ्री ?

Lockdown के पहले चरण में जहां PM मोदी ने ‘जान है तो जहान है’ का मंत्र दिया था, वहीं दूसरे चरण में ‘जान भी जहान भी’। दूसरे चरण के दौरान ही Green और ऑरेंज जोन्स में गैरजरूरी सामानों की दुकानों को खोलने और ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबारी व औद्योगिक गतिविधियों को कड़ी शर्तों के साथ इजाजत दे दी थी। अब केंद्र ने संकेत दिए हैं 4 मई से Green Zones में छूट का दायरा और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, Lockdown के बाद भी मास्क और Social Distancing सामान्य जनजीवन का हिस्सा रहने वाले हैं।


देश में कुल 739 जिले हैं, जिनमें से 307 अब भी Corona से अछूते हैं यानी 40 प्रतिशत से भी ज्यादा। ये जिले Green Zones हैं। 3 मई के बाद इन जिलों में फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों समेत ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को भी शर्तों के साथ पूरी तरह खोला जा सकता है। केंद्र एक दो दिन में इस पर फैसला ले सकता है लेकिन संबंधित राज्यों में आखिरी फैसला वहां की सरकारों पर निर्भर होगा।


Green Zones में 4 मई से मोबाइल फोन्स, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, रिपेयरिंग शॉप्स, कपड़ों की दुकानें, रेस्तरां, हेयर कटिंग सैलून जैसी सेवाओं को भी खोलने की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि, इन दुकानों पर भीड़ लगाने की इजाजत नहीं होगी और Social Distancing का पूरी तरह पालन करना होगा। पंजाब सरकार ने तो Lockdown को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है लेकिन उसने भी ग्रामीण इलाकों में सामान बेचने वाली सभी दुकानों को 50 फीसदी स्टाफ और कुछ अन्य शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, वहां सैलून, स्पा जैसी सर्विस देने वाली दुकानों को इजाजत नहीं दी गई है। स्टैंडअलोन टी और सिगरेट की दुकानों को भी इजाजत दी जा सकती है।


Green Zones में 4 मई से सभी फैक्ट्रियों में फिर से काम शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को भी छूट दी जा सकती है। ईंट भट्ठों को पहले ही छूट दी जा चुकी है। Green जिलों में निर्माण गतिविधियों पर लगा ब्रेक हट सकता है। कंस्ट्रक्शन का काम जोर पकड़ सकता है।


Green Zones में ट्रांसपोर्ट को भी सीमित रूप से खोला जा सकता है। पश्चिम बंगाल में बसों और टैक्सियों को Green Zones के भीतर चलने की इजाजत दी जा सकती है। इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद रहेगी। इसी तरह अन्य राज्यों में भी इस तरह की छूट मुमकिन है। हालांकि, Social Distancing और मास्क पहनना जरूरी होगा।


3 मई के बाद Green Zones में प्रतिबंधों के दायरे को सीमित जरूर किया जा सकता है लेकिन भीड़-भाड़ की इजाजत तब भी नहीं होगी। शादी समारोह, धार्मिक आयोजन, जुलूस जैसी भीड़भाड़ वाली गतिविधियों पर आगे भी रोक बरकरार रहेगी।


देश में 129 जिले Red Zones में हैं यानी वहां Coronavirus के हॉटस्पॉट्स हैं। पूरी दिल्ली Red Zones में है। मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र भी Red Zones में हैं, जहां रियायतों की गुंजाइश न के बराबर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1