देश में कोरोना के मामले 56 हज़ार के पार,अबतक 1900 लोगों की मौत

भारत में COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार 8 मई सुबह 8 बजे तक भारत में COVID-19 के मामले बढ़कर 56,342 पहुंच गए। इनमें से 37,916 मरीजों का इलाज जारी है। 16,540 लोग ठीक हो गए हैं। 1886 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र और गुजरात में हालात काफी गंभीर हैं। महाराष्ट्र में Coronavirus के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 17,974 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 694 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3301 लोग यहां ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus लॉकडाउन के बीच दिल्ली के गाजीपुर में थोक फल और सब्जी बाजार में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिखे। Coronavirus लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस आज लोगों की ID और पास की जांच करते की जा रही है। देश भर के Red, Orange, Green Zone में राष्ट्रव्यापी Lockdown को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।


महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को कहा कि मुंबई के आर्थर रोड जेल के 77 कैदियों और 26 स्टाफ सदस्यों ने Coronavirus संक्रमित हो गए हैं। Coronavirus महामारी के फैलने के बाद, राज्य सरकार ने आर्थर रोड जेल सहित राज्य की 8 को आइसोलेट कर दिया था। इसके अलावा आदेश दिया कि किसी भी नए व्यक्ति को जेल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और जेल कर्मचारियों सहित अंदर रहने वालों को Lockdown के दौरान जेल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन सावधानियों के बावजूद, आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों को एक कुक के संपर्क में आने के बाद Coronavirus से संक्रमित पाया गया, जो पहले से संक्रमित था।

भारत में Coronavirus के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में हालात काफी गंभीर हैं। महाराष्ट्र में इस दौरान 1,216 मामले सामने आए। राज्य में मरीजों की संख्या 17,000 से ज्यादा हो गई है। गुजरात में 7,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई में गुरुवार को 692 मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां 11,219 मामले सामने आ गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1