बॉलीवुड सिंगर Kanika Kapoor के खिलाफ लापरवाही के आरोप में FIR दर्ज किया गया है। Kanika पर आरोप है कि उन्होंने कई पब्लिक फंक्शन में हिस्सा लिया और Covid-19 पॉजिटिव निकली। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा कि उनके खिलाफ FIR सरोजनी नगर थाने में दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर थाने में उनके खिलाफ IPS की धारा 269 (लापरवाही जैसे जानलेवा संक्रामक बीमारी को फैलाया), धारा 270 (नुकसान पहुंचाना जैसे जानलेवा संक्रमण रोक को फैलाने, जिससे किसी के मौत की आशंका हो), धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना करने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दी आर्मी 11 बजे के आस पास हजरतगंज थाने पहुंचेगी।
लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर की शिकायत पर Kanika के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। दो और FIR उनके खिलाफ हजरतगंज और गोमती नगर थाने में दर्ज किया जाएगा। आरोप है कि उन्होंने वहां 3 पब्लिक फंक्शन में हिस्सा लिया था। ये सभी इलाके इन थानों के अधीन आते हैं।
साथ ही कनिका कपूर मामले पर प्रशासन की लापरवाही, 14 मार्च को ही Corona पॉजिटिव थी Kanika , लखनऊ CMO ने तहरीर में दी जानकारी, एयरपोर्ट पर कनिका Corona पॉजिटिव मिली थी, 14 मार्च को कनिका को क्वारंटाइन क्यों नहीं किया, आज Kanika Kapoor पर केस दर्ज हुआ है, 5 दिन लखनऊ प्रशासन क्यो सोता रहा। FIR प्रशासन पर सवाल खड़े करता है, प्रशासन की लापरवाही से लोगों की जान पर आफत, जिला प्रशासन की एडवाइजरी कैसे फेल हुआ। CMO लखनऊ पर गंभीर आरोप खड़े हुए । Kanika Kapoor कई कार्यक्रमों में शामिल हुई हैं, कनिका कपूर Corona पॉजिटिव मिली हैं, आज कनिका पर FIR दर्ज हुई है।