अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस घोषित किया है। उन्होंने देश में Coronavirus से प्रभावित लोगों के लिए इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि Coronavirus महामारी के चलते लाखों अमेरिकन चर्चों, मंदिरों, मस्जिदों, सभाओं और अन्य प्रार्थनाघरों में एकत्र नहीं हो पा रहे हैं। वहीं आपको यह भी बता दें कि अमेरिका में अब तक कोरोना से 58 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,816 इससे प्रभावित हैं।

