बिहार के लिए खुशखबरी: राज्य में धीमी पड़ रही कोरोना की रफतार

Corona संक्रमण से लड़ रहे बिहार के लिए खुशी की एक छोटी-सी किरण दिखी है। राज्य में Corona संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डबलिंग रेट कम हुई है। राजाय में कल Corona के छह नए मरीज पाए गए तो वहीं मंगलवार को भी मात्र 7 नए मरीज ही पाए गए हैं। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। राज्य में 542 में से अबतक 212 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं तो वहीं अबतक 4 मरीजों की मौत हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर एक डाटा जारी किया है जिसमें 15 अप्रैल से 5 मई तक के आंकड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुासर राज्य में पहले 7 दिनों में Corona के मरीज दोगुने हो रहे थे। उसके बाद यह रफ्तार तेज हुई और 4 दिनों में ही केस डबल होने लगे। 26 अप्रैल से 5 मई तक के आंकड़ों के अनुासर राज्य में अब 9 दिन में केस डबल हो रहे हैं। सोमवार को 12 और मंगलवार को 7 केस सामने आए। बिहार के लिए राहत भरी खबर है।


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि बिहार में Corona पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार में तेजी आई है और ये आंकड़ा अब 212 हो गया है।
बिहार में अब तक Corona से 158 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। राज्य का रिकवरी रेट 29.47 है। पिछले 24 घंटे में 28 लोग Corona से स्वस्थ हुए हैं। तेजी से रिकवर करने वालों में नालंदा और सीवान सबसे आगे हैं। नालंदा में 36 में से 30 और सीवान में 32 में से 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना के अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है। वहां 21 साल के युवक की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, राजाबाजार इलाके से एक 28 साल की महिला Corona पॉजिटव पायी गय है।

प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की Corona पॉजिटिव मिली है। तो, मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का Corona पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त कैमूर के भभुआ शहर से 25 साल के एक युवक को Corona पॉजिटव पाया गया है। इसके अलावा भागलपुर के सन्हौला में 18 साल का युवक Corona पॉजिटिव पाया गया है।

मुंगेर में 102, रोहतास में 52, बक्सर में 45, नालन्दा में 36, पटना में 46, सीवान में 32, कैमूर में 32, गोपालगंज में 18, मधुबनी में 25 और भोजपुर में 18 Corona पॉजिटव मरीज की पहचान हो चुकी है। जबकि राज्य के 38 में 32 जिलें Corona से प्रभावित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1