होली के रंगों से बचने के लिए पहने जाने वाले डरावने मुखौटों की जगह इस बार मुंह के मास्क की बिक्री बाजारों में ज्यादा हो रही है। Coronavirus के कीटाणुओं से बचने के लिए लोग इस बार कई प्रयोग कर रहे हैं। चीन से हुई एक जानलेवा वायरस ने जब से भारत मे दस्तक दी है तभी से लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। चीन Coronavirus से लगातर हो रही मौतों के बाद लोगों के मन मे भय सताने लगा है। भय कुछ इस कदर है कि लोगों ने घरों से बाहर निकलना तक बन्द कर रखा है। होली का पर्व आ गया है और इस पर्व में लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाते है।
रंगों से बचने और खुद को कुछ अलग दिखाने के लिए लोग मुखोंटों का प्रयोग करते हैं। इस बार बाजारों में मुखौटें तो जरूर आये हैं पर उनकी बिक्री की जगह मेडिकल स्टोरों से मुह को ढकने वाले मास्क की खरीदारी लोग ज्यादा कर रहे हैं। मास्क की खरीदारी लोगों के अंदर Coronavirus के द्वारा बसे डर की वजह से ज्यादा हो रही है। रूरा बाजार में रंगों की दुकान लगाने वाले गुड्डू ने बताया कि पता नही कौन सा वायरस है जिससे लोग इस बार रंग और मुखोटों को कम ही ले रहे हैं छोटे बच्चे भी इस बार दुकानों में जिद करते नही दिख रहे हैं। वहीं पास के ही विनोद जो मेडिकल स्टोर में काम करते हैं उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से मास्क की बिक्री बहुत हो रही है स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर आ गया हैं। ग्रामीण इलाकों में हालाकिं की इस वायस से लोग ज्यादा परेशान नही क्यों कि बहुत से लोग अभी इस Virus के बारे में जानते नहीं है। इस बावजूद कई प्रतिशत लोग जो सोशल मीडिया के माध्यम से इसको जान रहे हैं और वो कहीं न कहीं सावधान दिख रहे है। इस बार होली में बिकने वाले मुखौटों की जगह वायरस रोधक मॉस्क ने ले ली है।

