कर्नाटक में Coronavirus से 2 नए मामले,मरने वालों की संख्या 118 हुई

देश में Coronavirus के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देर रात कर्नाटक में कोरोना के दो और पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद मंगलवार सुबह दो नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में Coronavirus के मामलों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है।

कर्नाटक के मंत्री ने बताया कि राज्य में Coronavirus के दो नए मामले सामने आए हैं। एक बेंगलुरु और एक कलबुर्गी में पॉजिटिव मरीज पाया गया है। दोनों का इलाज जारी है। अब तक राज्य में 10 Corona के मरीज मिल चुके हैं।

इससे पहले सोमवार शाम तक कई राज्यों में नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई थी। इसके मद्देनजर ओडिशा सहित कई राज्यों ने नए सिरे से पांबदी लगाई और 18 मार्च से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में Coronavirus से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी ने बताया कि चार और मरीजों के Coronavirus से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। Coronavirus के खतरे को देखते हुए राजनीतिक रूप से उथलपुथल का सामना कर रहे मध्यप्रदेश सहित राज्यों और क्षेत्रों ने कदम उठाए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र से हाल में आए नए मामलों को तत्काल कुल मामलों में शामिल नहीं किया है। केरल के अधिकारियों ने केंद्र सरकार के 23 के मुकाबले राज्य में 24 मामले होने की जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में Coronavirus के मामले सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार oronavirus से 135 देशों के एक लाख 70 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं और 7000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार 4 नए मामलों के साथ, ओडिशा में एक, लद्दाख में चार और जम्मू-कश्मीर में 3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक Coronavirus संक्रमण के मामले आये हैं। राज्य प्रशासन ने कुछ प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों को एहतियातन बंद करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि औरंगाबाद स्थित विश्वप्रसिद्ध अजंता एव‍ं एलोरा की गुफाएं, मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और उस्मानाबाद जिले में स्थित तुलजाभवानी मंदिर बंद रहेंगे। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित राज्य के सचिवालय मंत्रालय में भी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1