दुनियाभर में अबतक मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार, 68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

कोरोना महामारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बीते कुछ दिनों से भारत में प्रतिदिन औसतन 10 हजार केस सामने आ रहे हैं। संक्रमित होने वालो की संख्या 2 लाख 40 हजार से ज्यादा हो गई है। वही सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज देश के चार महानगरों में हैं जिसमें मुंबई और दिल्ली का हालात काबू से बाहर है। साथ ही कोलकाता और चेन्नई में भी स्थिती गंभीर है। बीते शनिवार को भी करीब 10 हजार मामले सामने आए। वहीं मरने वालों के संख्या भी बढ़ी है। अबतक सात हजार के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। जहां संक्रमित मामले मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में सबसे ज्यादा है तो वहीं मौत के आंकड़े भी इन्हीं चार महानगरों में सबसे अधिक है।

देश में इस वक्त एक लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का इलाज चस रहा है वहीं एक लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या के आंकड़ों में 2,849 मौत केवल महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 1,190, दिल्ली में 708, मध्य प्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 232, राजस्थान में 218, तेलंगाना में 113 और आंध्र प्रदेश में 73 , कर्नाटक में 57 तथा पंजाब में 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में 8 और झारखंड में 7 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 5-5 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के नॉर्थ-ईस्ट राज्य असम में 4 जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत कोरोना के संक्रमण से हो चुकी है। मेघालय और लद्दाख में 1-1 कोरोना के रोगी की मौत हुई है। इन आंकड़ों के बाद अबतक देशभर में 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1