प्रिंस चार्ल्‍स समेत दुनियाभर की 7 बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में

Coronavirus का कहर पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। लगभग सभी देश इस संकट का सामना कर रहे हैं। और अब भारत में भी इस महामारी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जैसा कि PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी की जनता को संबोधित करते हुए भी कहा कि यह महामारी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती, चाहे वह अमीर हो या गरीब हो। हर कोई इसकी जद में है।

इस महामारी ने विश्व के कुछ प्रमुख शख्सियतों को भी अपना शिकार बना लिया है, जो संभवत: उच्च मानकों वाले हाइजिन स्तर का पालन करते हैं और अपने आस-पास रहने वाले लोगों के प्रति काफी जागरूक रहते हैं। इस महामारी ने बता दिया कि इसके प्रति थोड़ी सी भी चूक की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

प्रिंस चार्ल्स-
विश्व के बड़े शख्सियतों की बात करें तो ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के इस महामारी से संक्रमित होने की बात सामने आई। क्लेरेंस हाउस ने कहा है कि 71 साल के प्रिंस ऑफ वेल्स में कुछ लक्षण दिख रहे हैं, मगर उनकी सेहत ठीक है। उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवॉल कैमिला का भी टेस्ट किया गया मगर वह संक्रमित नहीं पाई गईं।

सोफी ट्रूडो-
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की पत्नी सोफी ट्रूडो को 12 मार्च को Coronavirus से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद जस्टिन ट्रुडो और उनके बच्चों को आइसोलेशन रखा गया था।

रैंड पॉल-
अमेरिकी सीनेटर रैंड पॉल में भी Coronavirus की पुष्टि हुई है। केंटुकी रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल इस महामारी से संक्रमित पाए जाने वाले पहले अमेरिकी सीनेटर बन गए हैं। Corona का शिकार होने वाले रैंज अमेरिका के पहले सीनेटर और अमेरिकी कांग्रेस के तीसरे सदस्य हैं।

डेनियल डे कीम-
अभिनेता डेनियल डी किम ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह Coronavirus से संक्रमित हैं। इस वजह से लॉस्ट और हवाई फाइव-जीरो के लिए पहचाने जाने वाले कलाकार की हालिया शूटिंग रद्द कर दी गई है।

प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय-
कुछ दिन पहले मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय Corona से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से भी हाल ही में मुलाकात की थी। आज ही चार्ल्स के भी Corona से संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि किसी वजह से वह इस वायरस से संक्रमित हुए हैं, इसबारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

फ्रांसिस सुराज-
अमेरिका के मियामी के मेयर फ्रांसिस सुराज भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने खुद लोगों को इसबारे में सूचित किया था। कुछ दिन पहले ही वह ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के एक करीबी सहयोगी के संपर्क में आए थे, जो बाद Coronavirus से संक्रमित पाए गए थे।

कुछ दिन पहले भारत में भी गायिका कनिका कपूर के Coronavirus से संक्रमित होने का पता चला था और संक्रमण के बावजूद लापरवाही बरतने के लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि Coronavirus काफी तेजी से पूरे विश्व में ही नहीं भारत में भी पांव पसारता जा रहा है। दुनियाभर में इससे अबतक 19,752 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में इस वायरस के संक्रमण के अबतक 6०6 मामले सामने आ चुके हैं और दस लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1