Corona को लेकर राजधानी के लिए एक और राहत भरी खबर है। बुधवार को लखनऊ के विभिन्न इलाकों से पकड़े गए जमातियों की Corona जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह सभी लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे। इनमें 23 विदेशी नागरिक हैं, जबकि 4 लखनऊ के हैं। दिल्ली में तब्लीगी जमात कांड के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने सभी विदेशी नागरिकों और जमातियों को चिन्हित कर कोरंटाइन करने का आदेश दिया था। जिसके बाद मंगलवार और बुधवार को लखनऊ के विभिन्न इलाकों से कुल 27 जमातियों को पकड़ा गया था। इन सभी को बलरामपुर और लोकबन्धु अस्पताल में कोरंटाइन किया गया है। लखनऊ के सीएमओ ने सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी है।
बता दें कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 569 जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। यह सभी लोग निजामुद्दीन की तब्लीगी मरकज में शरीक रहे हैं। इनमें से करीब 218 विदेशी नागरिक हैं। CM योगी ने इन सभी के वीजा रद्द कर मेडिकल चेकअप और Lockdown उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।